नशीली टेबलेट के साथ आरोपी विवेक प्रधान उर्फ़ नंदू गिरफ्तार
थाना: पुरानी बस्ती
पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल (भा.पु.से.) द्वारा वेस्ट जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध नशीली मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 26.02.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महाराज बंद तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
कार्यवाही एवं जप्ती:
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने संदेही की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद पीले रंग के थैले से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई:
प्रतिबंधित दवा: Nitrazepam Tablets (Nitrosun 10)
मात्रा: 14 स्ट्रिप (कुल 140 टेबलेट)
अनुमानित कीमत: ₹14,000/-
आरोपी को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस देकर बरामद मादक पदार्थ के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: विवेक प्रधान उर्फ़ नंदू (पिता: नरेश प्रधान)
उम्र: 26 वर्ष
पता: BSUP कॉलोनी, खम्हारडीह, रायपुर (छ.ग.)
थाना पुरानी बस्ती, कमिश्नरेट रायपुर (छ.ग.)

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
