आईजी पद की कमान संभाली रामगोपाल गर्ग ने2007 बैच के आईपीएस, बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक बने
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) को सौंपी गई है। उन्होंने शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को विधिवत रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया।
रामगोपाल गर्ग 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और दुर्ग जिलों व रेंज मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस महानिरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेंज की कमान सौंपी गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर बिलासपुर रेंज कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए आईजी का स्वागत किया। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया।
नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
