October 19, 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

0
IMG-20260121-WA0632.jpg

बेलगहना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पाक्सो एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक हिरासत में

बिलासपुर। चौकी बेलगहना अंतर्गत थाना कोटा क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी बेलगहना क्षेत्र के ग्राम बहेरामुड़ा निवासी मनीष कांशीपुरी पिता सोनू कांशीपुरी द्वारा एक नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती गलत नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही बेलगहना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 74 बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 21 जनवरी 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके पश्चात उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी मनीष कांशीपुरी को पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बेलगहना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed