विधायक एवं कलेक्टर ने खरीदी केंद्र गीधा में विधिविधान से पूजा-अर्चना कर शुरू की धान खरीदी
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु
धान बेचने आए किसान का पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत
मुंगेली । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर जिले में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। उपार्जन केंद्रों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी प्रारंभ की गई। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार मुंगेली विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र गीधा पहुंचे। उन्होंने केंद्र में तौल मशीन की पूजा-अर्चना कर धान विक्रय करने आए किसान आशुतोष सिंह राजपूत का पुष्पमाला पहनाकर व गुलाल लगाकर स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने किसान द्वारा विक्रय हेतु लाए गए धान की मात्रा व धान का किस्म आदि की जानकारी ली। साथ ही किसान से चर्चा कर उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।
विधायक ने खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन कर नमीमापक यंत्र से धान की नमी भी देखी और अपने समक्ष धान का तौल कराया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कलेक्टर ने भालापुर और जुनवानी खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण कलेक्टर ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम भालापुर और पथरिया विकासखंड के जुनवानी में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भालापुर में किसान कोशाराम ओगरे और जुनवानी में मालती बाई लोधी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न करें। इस दौरान पथरिया एसडीएम श्री रेखा चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। शासन द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। निगरानी के लिए विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम भी बनाया गया है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही धान खरीदी संबंधित समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसान 7755299003 में कॉल कर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
