रायपुर पुलिस ब्रेकिंग:–लगभग 06 माह से फरार आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी गिरफ्त में
आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा एवं पुरानी बस्ती में है मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट एवं करोड़ो रूपये अवैध वसूली का अपराध दर्ज।
अवैध वसूली की करोड़ो रूपये का हिसाब-किताब हुआ था प्राप्त।
करोड़ो रूपये के हिसाब के लेन-देन की प्राप्त हुई थी पुख्ता जानकारी।
विस्टों फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर की जाती थी वसूली।
तलाशी के दौरान पूर्व में आरोपी के घर से अवैध हथियार किया गया था बरामद।
आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को ग्वालियर से किया गया है गिरफ्तार।
थाना तेलीबांधा के अपराध क्र.332/2025 धारा 296,115(2),351(2),3(5) बी.एन.एस., थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 229/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा०न्या०स०, धारा 04 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के प्रकरण के फरार आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी तथा रोहित सिंह तोमर दिनांक घटना से लगातार फरार चल रहे है।
रायपुर पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी दोनों भाईयों की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। आरोपीगण किसी भी प्रकार का डिवाईस का उपयोग नहीं कर रहे थे तथा बार – बार अपना लोकेशन बदल रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी हेतु टीमों को राजस्थान, हरियाणा एवं ग्वालियर रवाना किया गया था। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी को ग्वालियर में लोकेट किया जाकर उसकी रेकी कर आरोपी वीरेन्द्र तोमर उर्फ रूबी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी दोनों भाईयों की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। आरोपियों के संपत्ति को चिन्हांकित किया जाकर कुर्की कार्यवाही कराये जाने की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
फरार आरोपी रोहित तोमर की भी पतासाजी लगातार की जाकर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी – वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी पिता स्व. ओमप्रकाश तोमर निवासी सांई विला भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक शील आदित्य सिंह थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, महेन्द्र राजपूत, सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्ठी, घनश्याम साहू, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. प्रमोद बेहरा, विकास क्षत्री, भूपेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत एवं अभिषेक सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
