प्रयागराज में सनसनी : खुद को लड़की बनाने की चाहत में छात्र ने किया खतरनाक ऑपरेशन, हालत गंभीर
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने लड़की बनने की तीव्र इच्छा के चलते स्वयं ही खतरनाक ऑपरेशन कर लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
यूट्यूब और झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर बड़ा कदम
मिली जानकारी के अनुसार, छात्र ने यूट्यूब वीडियो देखकर और एक झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर यह कदम उठाया। उसने मेडिकल स्टोर से एनेस्थीसिया का इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड खरीदा और किराए के कमरे में खुद पर सर्जरी करने की कोशिश की।
छात्र ने अपने प्राइवेट पार्ट को काट दिया। एनेस्थीसिया का असर खत्म होते ही उसे तेज दर्द और अत्यधिक खून बहने लगा। हालत बिगड़ने पर उसने मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पहले उसे बैली अस्पताल और फिर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की रिपोर्ट : जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित
एसआरएन अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि छात्र जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर या जेंडर डिस्फोरिया नामक मानसिक स्थिति से पीड़ित है। इसी कारण वह खुद को लड़की महसूस करता था और इसी वजह से उसने यह खतरनाक कदम उठाया।
डॉ. सिंह के अनुसार, “यदि छात्र को समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता तो अत्यधिक खून बहने से उसकी जान भी जा सकती थी।” फिलहाल छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराने की व्यवस्था की गई है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और दबाव
छात्र अमेठी का रहने वाला है और परिवार का इकलौता बेटा है। उसने डॉक्टरों को बताया कि वह 14 साल की उम्र से खुद को लड़की महसूस करता था, लेकिन परिवार या समाज के डर से कभी अपनी भावनाएँ व्यक्त नहीं कर पाया।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
