ब्रेकिंग / रायपुर पुलिस चारपहिया वाहन लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला गिरफ्तार
विवरण – प्रार्थी कुलदीप यादव ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जनता कॉलोनी दुर्ग में रहता है तथा ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 04.09.2025 को करीबन 12.00 बजे अपने ट्रांसपोर्ट के काम से अपने वेन्यु कार क्रमांक सीजी/04/एन डी/5577 से अकेला हीरापुर रायपुर शिवाय रोड कैरियर रोड में आया था वहां से काम होने पर 02.30 बजे दोपहर वापस घर जाने के लिये कुम्हारी के लिये निकला था, रास्ते में अटारी चौक के साहू पान ठेला में सिगरेट लेने रूका सिगरेट लेकर निकला एच.पी. गैस एजेंसी अटारी के रूका था, उसी दौरान लाल रंग की दोपहिया मोपेड वाहन में दो व्यक्ति प्रार्थी के पास आय मोबाईल नहीं है कहते हुए बात करने के लिये मांगे जिसपर प्रार्थी द्वारा उन्हें अपना मोबाईल फोन दिया गया, जो बात करने के पश्चात् प्रार्थी के मोबाईल फोन को अपने पास रख लिये तथा दोपहिया वाहन में पेट्रोल नही है कहते हुए प्रार्थी को आर.डी.ए. कॉलोनी छोड़ने के लिये बोले तथा प्रार्थी की चारपहिया वाहन में सभी बैठ गये एवं एक लड़का प्रार्थी की चारपहिया वाहन को चलाने लगा, उन्होने रास्ते में अपने 01 साथी को भी चारपहिया वाहन में बैठा लिया रास्ते में उनके द्वारा प्रार्थी को 2000 रूपये शराब पिने के लिये मांगे तथा चाकू दिखाकर डराने लगे इसी बीट प्रार्थी के मोबाईल फांेन से अपने बैंक खाते में 2000 रूपये पैसा ट्रांसफर किये एवं प्राथी को जबरदस्ती चारपहिया वाहन में मंदिर हसीद टोलनाका से महासमुंद रोड़ जाने लगे, कि रात्रि करीबन 09.00 बजे पलौद चौक के पास पहुंचे थे तभी प्रार्थी ने उनको बोला वासरूम जाना के लिये चारपहिया वाहन से उतरा तथा मौका पाकर वहां से भाग गया तथा उन लोगों के द्वारा प्रार्थी की चारपिहया वाहन को लूट के जाने के बाद पास गांव के लोगों को बताया। जिसपर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 140(3), 309, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में मोवा निवासी आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ मंें आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
जिस पर आरोपी ललित यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रार्थी की लूट की चारपहिया वाहन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
प्रकरण में 02 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी – ललित यादव उर्फ लल्ला पिता राजकुमार यादव उम्र 28 साल निवासी कांपा नहरपारा मोवा थाना पण्डरी रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी कबीर नगर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, प्र आर वीरेंद्र भार्गव, सुरेश देशमुख, आर. लक्ष्मी नारायण साहू, अविनाश टंडन, थाना मंदिर हसौद से आर. युवराज वर्मा, राकेश कुमार साहू, थाना कबीर नगर से उनि लोकेश्वर सदावर्ती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
