October 18, 2026

गृहमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा दौरे पर आजादी के पर्व में बवाल… कानून-व्यवस्था के साथ अनुशासन भी डगमगाया

0
Screenshot_20250815_145812.jpg

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस जैसे गरिमामयी अवसर पर भी कवर्धा में माहौल बिगड़ गया। गृहमंत्री विजय शर्मा के कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था और अनुशासनहीनता के दृश्य सामने आए। मंच के पास और दर्शकदीर्घा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे न सिर्फ कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित हुई बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे।



सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा और अनुशासन की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रशासनिक और पुलिस अमले में समन्वय की कमी साफ दिखी। इससे कार्यक्रम स्थल पर कई बार भीड़ बेकाबू होती नजर आई।

कार्यक्रम के दौरान बैकग्राउंड म्यूजिक की तेज धुन और अचानक बदलते ट्रैक भी चर्चा का विषय बने। कई लोगों ने इसे गंभीर सरकारी आयोजन में अनुचित बताते हुए आपत्ति जताई।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि आजादी के पर्व जैसे राष्ट्रीय दिवस पर इस तरह की अव्यवस्था बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस घटना से सबक लेकर भविष्य में क्या कदम उठाता है।

https://www.facebook.com/share/v/16t65V3EdY/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed