November 23, 2026

हसदेव प्रवाह’ खबर का असर रंग लाई: मुंगेली में कानफोडू साइलेंसर और बिना लाइसेंस बाइक चलाने वालों की खैर नहीं

0
IMG-20261123-WA0054

खबर का असर: मुंगेली की सड़कों पर उतरी यातायात पुलिस, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली दो बाइक जब्त, बिना लाइसेंस चालकों पर भी शिकंजा

मुंगेली। शहर में तेज रफ्तार बाइक चलाने, मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल से आम नागरिकों को हो रही परेशानी को लेकर प्रकाशित हसदेव प्रवाह की खबर का असर देखने को मिला है। मुंगेली यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी दो बाइक पकड़ीं। इसके साथ ही कई बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
शहर में तेज आवाज करने वाले फटे साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और लापरवाही से वाहन चलाने वाले बाइकर्स की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को हसदेव प्रवाह ने प्रमुखता से उठाया था। खबर सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्रवाई की।

मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना लाइसेंस चालकों पर कार्रवाई

यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों की जांच करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी दो बाइक पर कार्रवाई की। वहीं, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया।

इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी शर्मा, एएसआई यशवंत राजपूत, रामफल साहू, रोशन और चंद्रभूषण सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

आम नागरिकों को राहत की उम्मीद

शहर में तेज आवाज और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को लेकर यातायात पुलिस की इस कार्रवाई को जनहित से जुड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह नियमित कार्रवाई जारी रहती है या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed