मुंगेली: नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, बांटी मिठाइयां और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
नन्हें बच्चों के बीच पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,मिठाई और फटाके बांटकर मनाई दीपावली,बच्चों के साथ की आतिशबाजी,रंग-बिरंगी रोशनी से खिल उठे मासूम चेहरों पर मुस्कान
मुंगेली/दीपावली का पर्व खुशियों,प्रेम,अपनत्व और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के नन्हे बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को मिठाई वितरित की तथा बच्चों को फटाके भेंट कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
दीपावली के इस खास मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने केवल बच्चों को मिठाई और फटाके ही वितरित नहीं किए,बल्कि उनके साथ मिलकर आतिशबाजी भी की। फुलझड़ियों,चकरी और अनारदाने एवं आकर्षक फाटकों की रंग-बिरंगी रोशनियों से पूरा वातावरण जगमगा उठा। आसमान और आसपास बिखरती आतिशबाजी की रंगीन रोशनी देखकर नन्हे बच्चे खुशी से खिलखिला उठे। बच्चों के साथ अध्यक्ष रोहित शुक्ला भी दीपावली की खुशियों में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का मुंह मीठा कराया और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।
बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनकी खुशियों को देखकर परिवारजन भी भावुक एवं प्रसन्न नजर आए। अपने बच्चों को दीपावली के अवसर पर इस तरह खुशियां मनाते और आतिशबाजी का आनंद लेते देखकर परिजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूरे वातावरण में उत्साह,उल्लास और अपनत्व का खुशनुमा माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है कि दीपावली का वास्तविक संदेश केवल स्वयं खुशियां मनाना नहीं,बल्कि समाज के उन लोगों तक भी खुशियां पहुंचाना है,जो आर्थिक परिस्थितियों के चलते त्योहार का भरपूर आनंद नहीं उठा पाते। इसी भावना के साथ नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों की दीपावली को यादगार बनाने का प्रयास किया।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है,बल्कि यह प्रेम,सद्भावना,सेवा और खुशियां साझा करने का पर्व है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को त्योहार की खुशियों में शामिल होने का समान अधिकार है। विशेषकर जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा उनके साथ खुशियां बांटना उनके लिए सबसे बड़ा संतोष और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि दीपावली की रोशनी हर घर तक पहुंचे और कोई भी बच्चा त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर जो खुशी मिलती है,वह किसी भी उपहार से बढ़कर है। इन बच्चों के साथ दीपावली मनाते हुए मुझे मेरा बचपन याद आ गया वही उन्होंने आगे कहाकि समाज में आपसी प्रेम,सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही दीपावली के पर्व का वास्तविक संदेश है।
इस दौरान दिलीप सोनी पार्षद देवेंद्र वैष्णव,असद खोखर,धीरज पाण्डेय विभाष पाण्डेय सचिन शर्मा ऋषभ महोबिया बलवंत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
