October 18, 2026

नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए 13 कार्यपालिक दंडाधिकारी तैनात

0
FB_IMG_1791903139361

नवरात्रि-दशहरा पर रहेगी पैनी नजर: मुंगेली जिला प्रशासन ने तय की कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी

मुंगेली,  नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर ने आदेश जारी कर 13 कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।
संबंधित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों के लिए प्रभारी होंगे। सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश में कार्यपालिक दंडाधिकारी शेखर पटेल, कमल किशोर पाटनवार, अतुल वैष्णव, चंद्रकांत राही, छाया अग्रवाल, दिलीप कुमार खांडे, प्रकाश यादव, हरिश यादव, चंदन दुबे, लीलाधर क्षत्रिय, श्वेता मेहर, चंद्रप्रकाश सोनी एवं शांतनु तारम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed