October 18, 2026

मुंगेली। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद (Student Council) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

0
Screenshot_20261009_124439

रेम्बो मेमोरियल स्कूल में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह; नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Investiture Ceremony) गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के नवनिर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल और विभिन्न हाउस कैप्टन्स को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
समारोह में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता लाल ने नवनिर्वाचित छात्र-नेताओं को शपथ दिलाई और उनका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, “यह पद केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में अनुशासन, सेवा भाव और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। हमारे छात्र विद्यालय के साथ-साथ समाज में भी एक आदर्श स्थापित करेंगे।”


नवनिर्वाचित छात्र परिषद:
हेड बॉय: वत्सल यादव
हेड गर्ल: खुशी कश्यप
वाइस हेड बॉय: दीपांशु चतुर्वेदी
वाइस हेड गर्ल: सुहानी साहू


समारोह में चारों हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन समेत कुल 20 छात्र-छात्राओं को टाइ एवं बैज (Badge) पहनाकर आधिकारिक रूप से उनके पदों पर अलंकृत किया गया।
इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed