कौशल विकास ने बदली सपना घिर्रे की ज़िंदगी: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रोजगार पाकर परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल
मुंगेली, जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम सूरजपुरा निवासी सपना घिर्रे ने कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने लिए रोजगार का नया अवसर तैयार किया है
। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत उन्होंने जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट) का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने अपने सीखे हुए कौशल का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्य शुरू किया और आज प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। सपना घिर्रे ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तक पहुंचाने का प्रयास उनके भविष्य को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित हो रहा है।
सपना ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी जानकारी एवं कार्यकुशलता विकसित करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण ने उन्हें अपने कौशल को रोजगार से जोड़ने का मार्ग दिखाया और अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास दिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सपना ने जीडीए के रूप में कार्य करते हुए अपने कौशल को व्यवहारिक रूप से उपयोग करना शुरू किया। नियमित कार्य के माध्यम से उन्हें अनुभव प्राप्त हुआ और अब वे अपनी मेहनत से स्थिर मासिक आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण ने उन्हें रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान और आत्मविश्वास दिया। आज वे अपनी आय के माध्यम से परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान दे रही हैं।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
