एक ही स्थान पर ग्रामीणों को मिलेगी शासकीय योजनाओं की जानकारी
सेवा संकल्प अभियान: ग्राम रोहराखुर्द में सेवा सेतु शिविर 01 अक्टूबर को
मुंगेली, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम रोहराखुर्द में विकासखण्ड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार सेवा सेतु शिविर में संबंधित विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से संबंधित जानकारी अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और उन्हें संबंधित सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी योजनाओं से संबंधित जानकारी सरल एवं सहज तरीके से उपलब्ध कराएंगे, जिससे आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो सके।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
