लोरमी में ‘सेवा मेरा योगदान’ समारोह: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुजुर्गों के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद
मुंगेली, लोरमी विकासखंड के मानस मंच में आज ‘सेवा मेरा योगदान, स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने बुजुर्गों के चरण पखारकर एवं माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत साव ने पेंशन प्राप्त कर रहे बुजुर्गों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया
आशीर्वाद का दीप’ का किया शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री साव ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, आभार और शुभकामना का संदेश दें। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बुजुर्गों के आशीर्वाद, सेवा भावना और जनभागीदारी का प्रतीक है।
। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हवन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। उपस्थित जनसमुदाय ने हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन-पूजन किया।
बुजुर्ग हमारे समाज और देश की धरोहर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज लोरमी में लगभग 02 हजार बुजुर्गों का सम्मान किया जा रहा है। बुजुर्ग हमारे समाज और देश की धरोहर हैं। वे हमारे मान-सम्मान, अनुभव और गौरव के प्रतीक हैं। जिस परिवार में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां संस्कार और सकारात्मक वातावरण मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के पास जीवन का अनुभव और ज्ञान का खजाना होता है। युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, नागरिक और किसान को ध्यान में रखकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद्यान्न योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
















जनभागीदारी से अभियान को दे सकते हैं व्यापक स्वरूप
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सेवा संकल्प अभियान एवं ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम में जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही किसी भी अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरमीत सलूजा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जनपद पंचायत अध्यक्ष लोरमी वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पेंशनधारी बुजुर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
