October 19, 2026

पथरिया पुलिस का बड़ा खुलासा: 12 घंटे के भीतर चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 64,500 रुपये का माल बरामद

0
IMG-20260912-WA0005

पथरिया :- थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुडवा में हुई चोरी के मामले को पथरिया पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित कुल 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद की है।


ग्राम बगबुडवा निवासी प्रार्थी दिलहरण मरावी ने 10 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से 7 नग सोने के लॉकेट, 1 नग चांदी की सकरी और 27,000 रुपये नगद (कुल कीमती 75,000 रुपये) पार कर दिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 227/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पथरिया पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का ही संदेही ईश्वर मरावी सोने का लॉकेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ईश्वर ने अपने साथियों कैफ खान, असरफ खान और सुभान खान के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अन्य तीनों संदेहियों को भी हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर:


ईश्वर मरावी: 03 नग सोने के लॉकेट एवं 13,000 रुपये नगद
कैफ खान: 04 नग सोने के लॉकेट
सुभान खान: 01 नग चांदी की सकरी
अशरफ खान: 3,500 रुपये नगद
कुल 07 नग सोने के लॉकेट, 01 नग चांदी की सकरी (कीमती 48,000 रुपये) और 16,500 रुपये नगद (कुल 64,500 रुपये की संपत्ति) गवाहों के समक्ष जब्त की गई।


मामले में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़कर आरोपी ईश्वर मरावी (18), कैफ खान (24), सुभान खान (20) और अशरफ खान (19) निवासी बगबुडवा को 11 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


इस त्वरित और सफल कार्रवाई में निरीक्षक पवन देवांगन (प्रभारी थाना पथरिया), प्र.उप निरीक्षक योगेश कुमार भट्ट, भारती मरकाम, प्र.आर. तीनजुगी राजपूत, आरक्षक स्वारथ लाल ध्रुव, दीपक ठाकुर, शिवशंकर गोयल, राजीव पटेल एवं सूरज मंडावी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed