October 19, 2026

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

0
covid-new_1681695643779_1681963186911-1536x864

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच अब कोरोना वायरस की वापसी से चिंता बढ़ गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले में कोरोना के नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। एक साथ दो जिलों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत एक्शन मोड में आ गया है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों प्रभावित जिलों में नए केस दर्ज होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अस्पतालों को संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की विशेष निगरानी और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग जैसे बुनियादी बचाव के नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed