आईटीआई बॉयज हॉस्टल के पास गांजा बेच रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 2.514 किलो गांजा जब्त
भिलाइ। खुर्सीपार थाना पुलिस ने आईटीआई बॉयज हॉस्टल के पास गांजा बेच रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 514 ग्राम गांजा और 1,200 रुपये नकद बिक्री रकम बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.51 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार स्थित आईटीआई बॉयज हॉस्टल के पास दशहरा मंच के सामने कुछ लोग अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने चारों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान शेख शब्बीर उर्फ कल्लु (21), उदय देवार (22), विकास वर्मा उर्फ चेतन (23) और रोहित कंवर (19) के रूप में हुई। सभी आरोपी खुर्सीपार, भिलाई क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 299/2026 दर्ज कर हृष्ठक्कस् एक्ट की धारा 20(ड्ढ) के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सार्वजनिक स्थान के आसपास ग्राहकों की तलाश कर गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। दुर्ग पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
