October 19, 2026

मुंगेली आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई: साकेत से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

0
IMG-20260717-WA0060

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक विभाग की टीम ने ग्राम साकेत में कार्रवाई करते हुए हूबलाल के कब्जे से 9 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की।


जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी लेखराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी आबकारी मुख्य आरक्षक विशेन चन्द्रवंशी, आबकारी आरक्षक लक्ष्मी खांडे और सैनिक बिंदिया राजपूत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed