मुंगेली आगमन पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत, जुटे दिग्गज नेता और कार्यकर्ता
मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा के मुंगेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। शहर पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और नारों के साथ माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय नजर आया।
प्रमुख नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांधी वार्ड के पार्षद भैया विनय चोपड़ा, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद सोनी और असंगठित कामगार के प्रदेश सचिव नौशाद खान उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कामगार कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष काकू खान, भैया उमेश घृत लहरे, परवेज अख्तर, वसीम खोखर, आवेश खान और हाशिम मिर्जा ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
सुरेंद्र शर्मा के स्वागत में बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
दानिश खान, रेहान खान, सोहेब बब्बू खान
राशिद खान, अनस खान, असलम मिर्जा
साहिल अली, अनस खोखर और विकास लूनिया
सहित भारी संख्या में कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गुलदस्ता और माला भेंट कर प्रदेश प्रवक्ता का अभिनंदन किया और आगामी सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
