शा उ मा विद्यालय-करही में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया
मुंगेली ..शासन के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में नये शिक्षा सत्र की शुरुआत की गई इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आशुतोष पांडेय अध्यक्ष शाला विकास समिति करही, विशिष्ट अतिथि द्वय मायानंद चंद्रा (डिप्टी कलेक्टर) एवं ग्राम सरपंच आंनद राम महिलांग उपस्थित रहे। जनभागीदारी और शालाविकास समिति के सुधीर मिश्रा, कन्हैया दास मानिकपुरी, लक्ष्मी रजक एवं प्राचार्य जे एस ध्रुव व सभी अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। स्कूल के प्राचार्य, प्रधान पाठक व व्याख्याताओ/शिक्षकों के द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया गया तत्पश्चात अतिथियों के कर कमलों से सभी नव-प्रवेशी स्कूलों बच्चों को तिलक लगाकर, पुस्तक वितरण कर मुँह मीठा करा कर शाला प्रवेश दिया गया। शाला में प्रथम स्थान प्राप्त 10वीं/12वीं के बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।
आशुतोष पांडेय के द्वारा बतलाया गया कि आप सभी बच्चे हमारे अनमोल धरोहर है मन लगाकर शिक्षा अध्ययन करें आप लोगों की सुविधा में छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किसी प्रकार की कमी नहीं की जा रही है हमारे विद्यार्थी बहुत ही होनहार बुद्धिमता का परिचय देते हैं। समिति के सदस्य सुधीर मिश्रा के द्वारा भी बच्चों को बतलाया कि कुछ समय पहले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को हीन भावना से देखा जाता था लेकिन अब विज्ञान का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का क्षेत्र हो चाहे वह तकनीकी का क्षेत्र हो आज देश-विदेश में भी हमारे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपना परचम लहरा रहे हैं अतः आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें। डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा के द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों को मुँह मीठा कराकर पुस्तक वितरित किया गया व सरकार के द्वारा छात्र हित मे किये जाने वाले कार्यों को बतलाया गया।
उक्त कार्यक्रमों के पश्चात शाला के प्राचार्य जे एस ध्रुव के द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस दौरान शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय / पूर्व माध्यमिक विद्यालय करही के व्याख्याता आर के वैष्णव, राखी पाठक, निधि दवे, प्रभा वैष्णव, सरिता गुप्ता, रितु पांडेय, सी व्यास, भारती देवांगन, कामना मिश्रा, आर शर्मा, आर के पटेल, बी के कश्यप, आर मरावी, प्र.प्रधान पाठक पी पांडेय, नेहा राजपूत, नीता दयाल, निधि पांडेय रीता चतुरगोष्ठी व ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मंच संचालन मोनिका ठाकुर मैडम के द्वारा किया गया व उक्त जानकारी शाला के मीडिया प्रभारी नवाब अली खान के द्वारा दिया गया।



The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
