October 19, 2026

रायपुर) पंचशील नगर में किशोर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
06-34.jpg

पचपेड़ी नाका से सटे न्यू पंचशील नगर इलाके में एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय रहवासियों ने आधी रात सिविल लाइन थाने का घेराव भी किया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed