विश्व मलेरिया दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
मलेरिया मुक्त समाज के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार” — डॉ. मनीष बंजारा
मुंगेली । सीएमएचओ डॉ शीला शाहा एवं डीपीएम गिरिश कुर्रे के निर्देशानुसार विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में मलेरिया उन्मूलन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आमजन को मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. मनीष बंजारा ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जो शरीर में परजीवी
(प्लाज्मोडियम) के माध्यम से रक्त को प्रभावित करती है। यदि समय पर उपचार न मिले तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।समय रहते पहचान और रोकथाम से पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।”मच्छर छोटा है, लेकिन उससे होने वाली बीमारी बड़ी हो सकती है
।आगे बताया कि मलेरिया के मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, कंपकंपी, पसीना आना, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी और शरीर दर्द शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराना आवश्यक है
।उन्होंने लोगों को समझाया कि मलेरिया से बचाव ही सबसे प्रभावी उपचार है। इसके लिए घर और आसपास पानी जमा न होने देना, मच्छरदानी का उपयोग करना, पूरी बांह के कपड़े पहनना, साफ-सफाई रखना और बुखार आने पर तत्काल जांच कराना जरूरी है।
दुनिया में मलेरिया लाखों लोगों की जान ले रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वर्ष 2024 में विश्वभर में लगभग 28.2 करोड़ मलेरिया के मामले और करीब 6.10 लाख मौतें दर्ज की गईं। हालांकि विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति से अब मलेरिया उन्मूलन की दिशा में नई उम्मीदें बनी हैं। वर्तमान में 25 देशों में बच्चों के लिए मलेरिया वैक्सीन का उपयोग शुरू हो चुका है, जो भविष्य में इस बीमारी को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा भारत को मलेरिया उन्मूलन करने का शपथ दिलाया गया ।
इस अवसर पर सीमा पहारी, मिथलेश राठौर, सुनीता मिरि जलेश्वरी मिरि मोनिका जांगड़े सुधा त्रिवेणी अंकिता संतोष उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
