October 19, 2026

मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: सिटी पैलेस बार संचालक समेत दो गिरफ्तार, लग्जरी कार और भारी मात्रा में बीयर जप्त

0
IMG-20260416-WA0058.jpg


मुंगेली पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे सिटी पैलेस बार के संचालक और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख रुपये की क्रेटा कार और भारी मात्रा में प्रीमियम बीयर जप्त की है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी


जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि रायपुर रोड बायपास के पास एक हुंडई क्रेटा कार (क्रमांक CG 28 R 9600) में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली प्रभारी और साइबर सेल की टीम ने जाल बिछाया।


बायपास के पास घेराबंदी कर जब संदिग्ध वाहन को रोका गया, तो तलाशी के दौरान कार से 24 नग सिम्बा कंपनी की बीयर (कुल 15.600 बल्क लीटर) बरामद हुई।


गिरफ्तार आरोपी और जप्ती
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:


समर्थ जायसवाल (44 वर्ष), निवासी नेहरू नगर बिलासपुर (हाल मुकाम पुलपारा मुंगेली) – जो सिटी पैलेस बार का संचालन करता है।


सूरज ठाकुर (34 वर्ष), निवासी विनोबानगर मुंगेली।
जप्त सामग्री का विवरण:


शराब: 24 नग सिम्बा बीयर (कीमत लगभग 4,800 रुपये)


वाहन: हुंडई क्रेटा कार (कीमत लगभग 12,00,000 रुपये)
कुल जप्ती: 12,04,800 रुपये


न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बार संचालन की आड़ में अवैध रूप से शराब का परिवहन और बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 136/26, धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को 15 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
टीम की सराहनीय भूमिका


इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), उप निरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), सउनि भानुप्रताप बर्मन समेत साइबर सेल और कोतवाली टीम की मुख्य भूमिका रही।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: जिले में अवैध नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ‘ऑपरेशन बाज’ निरंतर जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed