October 18, 2026

मुंगेली: भूमि धोखाधड़ी मामले में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के जरिए लगाया 15 लाख का चूना

0
IMG-20260401-WA0248.jpg


मुंगेली। जिला पुलिस ने जमीन संबंधी धोखाधड़ी और कूटनीचित (फर्जी) दस्तावेजों के आधार पर अवैध नामांतरण कराने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में सरगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों का उपयोग कर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।


क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता सुनील छाबड़ा (निवासी वीआईपी कॉलोनी, बिलासपुर), जो डी.आर.एस. फर्म्स के पार्टनर हैं, ने थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म जमीन संबंधी व्यवसाय करती है। वर्ष 2022 में उनकी पहचान प्रॉपर्टी डीलर छगनलाल वर्मा से हुई थी। फर्म ने छगनलाल को राजस्व विभाग के कार्यों (सीमांकन, नामांतरण आदि) की जिम्मेदारी सौंपी थी।


इसी दौरान ग्राम मदकू में स्थित एक जमीन (रकबा 0.3380 हेक्टेयर), जिसे मूल मालिक फिरंता दास पात्रे ने 1975 में ही किसी अन्य व्यक्ति (जॉन एंड्रेस) को बेच दिया था, उसे छगनलाल ने मिलीभगत कर दोबारा डी.आर.एस. फर्म को बिकवा दिया।
ऐसे खुला धोखाधड़ी का राज
जब डी.आर.एस. फर्म ने जमीन का नामांतरण कराने की कोशिश की, तो जॉन एंड्रेस के वारिसों ने आपत्ति दर्ज कराई। जांच में पता चला कि:
आरोपी छगनलाल वर्मा और फिरंता दास को पता था कि जमीन पहले ही बिक चुकी है।


रकम के लालच में दोनों ने षडयंत्र रचा और डी.आर.एस. फर्म को धोखे में रखकर दोबारा पंजीयन कराया।
आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड तैयार कर 15 लाख रुपये की राशि डकार ली।


विक्रयनामा में छगनलाल खुद गवाह बना और पैसे प्राप्त किए।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। सरगांव पुलिस ने दबिश देकर आरोपी छगनलाल वर्मा (51 वर्ष, निवासी बलौदाबाजार) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी विक्रयनामा और फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है।
दर्ज धाराएं:


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 41/26, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में सरगांव थाना प्रभारी संतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक ज्वाला प्रसाद, आरक्षक रिपीन बनर्जी, सूरज धुरी और रामु निषाद की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed