October 19, 2026

हाईवा के चपेट में आने से युवक की मौत ।

0
IMG-20260324-WA0160.jpg



लोरमी । ग्राम डिंडोल में बाइक सवार युवक को हाईवा ने कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक जंवारा कार्यक्रम में शामिल होने अपने ससुराल ग्राम डिंडोल गया हुआ था लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गया,
           प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के रानीगांव निवासी कुंज बिहारी राजपूत पिता चंद्रभूषण उम्र 35 वर्ष जंवारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने ससुराल ग्राम डिंडोल गया हुआ था 24 मार्च को दोपहर 3 बजे के आसपास अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीएम 3812 में सवार होकर घर लौट रहा था इसी दौरान ग्राम डिंडोल में ही हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को कुचल दिया, हैवी वाहन हाईवा ने युवक के सिर को कुचला, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हाईवा के कुचलने से युवक का शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया था, जिसे देखकर लोगो के रोंघटें खड़े हो गए, घटना के तत्काल बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी इधर दुर्घटना कारित करने के बाद हाईवा फरार हो गया था जिसे पुलिस ने पड़कर जप्त किया, पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर विवेचना कर रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed