प्रशासनिक फेरबदल: राज्य शासन ने जारी किए अहम आदेश
किरण कौशल को समग्र शिक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, अवनीश शरण व आकाश छिकारा को नई जिम्मेदारियां
नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
जारी आदेश के तहत श्रीमती किरण कौशल, भा.प्र.से. (2009), सचिव, मंत्रालय को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का भी अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आयुक्त, समग्र शिक्षा का पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के समकक्ष संवर्गीय पद माना जाएगा, जिसके अंतर्गत वेतन एवं दायित्व लागू होंगे।
इसी क्रम में श्री अवनीश कुमार शरण, भा.प्र.से. (2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, गृह निर्माण मंडल की जिम्मेदारी भी दी गई है।
वहीं श्री आकाश छिकारा, भा.प्र.से. (2017), संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त प्रभार के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला–बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश 21 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन बदलावों से शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और विभागीय समन्वय को मजबूती मिलेगी।
राज्य शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे शिक्षा, शहरी विकास और जिला प्रशासन से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
