October 19, 2026

अवैध महुआ शराब की बड़ी खेप जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260115-WA0484.jpg

कोटा पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर शराब बरामद, 1.20 लाख की बताई गई कीमत

बिलासपुर/कोटा। चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गनियारी के वर्मा मोहल्ला में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का संग्रह कर बिक्री कर रहा है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में दबिश देकर आरोपी अंजेश वर्मा पिता अश्वनी वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके से पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता के पीले रंग के चार डिब्बों में भरी कुल 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक अखिलेश पारकर, संजय श्याम, खेमंत पाल एवं खिलावन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed