मुंगेली में सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली पुलिस द्वारा सटोरियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी
दिनांक 13.01.2025
➡ मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ चलायी जाकर जिले में सट्टा को पूर्णतः बंद कराने 02 सटोरियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
➡ आरोपी जाहिद अली को अंको पर रुपये-पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी एवं राज सोनी को मोबाइल में क्रिकेट माजा इलेवन एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलाना पाए जाने से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
➡ आरोपी जाहिद अली के कब्जे से नगदी 20,000 रुपये, 01 नग कागज में लिखा सट्टा-पट्टी एवं आरोपी राज सोनी के कब्जे से सैमसंग मोबाइल, व्हाट्सएप में सट्टा पट्टी कीमती 50,000 रुपये को किया गया जप्त
➡ सटोरियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 15/26 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 16/26 धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध
–000–
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान के तहत जिला मुंगेली में जुआ-सट्टा पर पूर्णतः अंकुश लगाने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त रूप से निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 13.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर चुड़ी लाइन गोलबाजार मुंगेली में जाहिद अली पिता वाहिद अली उम्र 35 वर्ष निवासी चुड़ी लाइन गोलबाजार मुंगेली को सार्वजनिक स्थान पर लोगों को अंको पर रुपये-पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से 01 नग सफेद कागज के टुकड़े में सट्टा पट्टी, नगद रकम 20,000 रुपये एवं एक नग रियलमी कंपनी का मोबाइल कीमती 5,000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी जाहिद अली का कृत्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 15/26 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कायम कर दिनांक 13.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इसी प्रकार मुखबिर सूचना पर नगर पालिका स्कूल के पास मुंगेली में राज सोनी पिता रमेश उम्र 35 वर्ष निवासी सदर बाजार मुंगेली को लोगों को रुपये-पैसे का लालच देकर क्रिकेट माजा एलेवन एप से ऑनलाइन मोबाइल में सट्टा खिलाते पकड़ा गया। जिसके कब्जे से व्हाट्सएप में क्रिकेट संबंधी बातचीत एवं रकम लेन-देन पाए जाने से सैमसंग एस-25 अल्ट्रा मोबाइल कीमती 50,000 रुपये जप्त किया गया।
आरोपी राज सोनी का कृत्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 16/26 धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विधिवत कार्यवाही की गई तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक इस्तगाशा क्रमांक 05/117/2026 धारा 170, 126(बी), 135(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम कार्यालय पेश कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. नरेश यादव, नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, बालीराम ध्रुव, चंद्र ध्रुव, रवि जांगड़े, आर. रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे, परमेश्वर जांगड़े की अहम भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
