थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार चोरी का हुआ खुलासा कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई चोरी में 04 आरोपी गिरफतार थाना अकलतरा एवं सायबर टीम की सक्रियता से मिली सफलता
थाना अकलतरा क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार चोरी का हुआ खुलासा कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई चोरी में 04 आरोपी गिरफतार थाना अकलतरा एवं सायबर टीम की सक्रियता से मिली सफलता
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरात हुए बरामद*
* *नगदी रकम लगभग 3,00,000/- रू एवं चोरी हुए सभी सोने चांदी के जेवरात, चांदी के 28 सिक्के हुए बरामद*
* *घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं एक ऑटो*
* *आरोपियों द्वारा आधी रात को सुनसान पाकर घटना को देते थे अंजाम*
* *आरोपी किशन द्वारा प्रार्थी के घर को पूर्व में किया था पोताई तथा प्रार्थी के राशन दुकान से राशन लेने जाने के बहाने किया था रेकी*
*गिरफ्तार आरोपी*
1. सुभाष रगड़े पिता स्वर्गीय रति रगड़े 21 वर्ष
2. अफरोज खान पिता समीम खान 30 वर्ष
3. राजेश सगड़े पिता सुरेंद्र रगड़े 40 वर्ष
4. अनिल साहू पिता शत्रुघ्न साहू 34 निवासी संजय नगर अकलतरा
*विवरण*
दिनांक 23.11.2025 को प्रार्थी अर्चित अग्रवाल द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.11.2025 को परिवार सहित खरसिया परिवारिक शादी में गये थे, कार्यक्रम पश्चात दिनांक 23.11.2025 को परिवार के साथ वापस आये तो अपने घर का ताला टूटा हुआ पाये, अंदर जाकर देखने पर सीसीटीवी के डीवीआर का हार्डडिस्क को चोरी होना पाये, घर का समान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था एवं अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर घर के नगदी रकम, ज्वेलरी, चांदी के सिक्के ले गये थे जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया जो थाना अकलतरा में अप० के० 610/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
⏩ अज्ञात चोरों की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष टीम गठित किया गया, घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम, फिंगर प्रिंट, डॉग स्कॉड से मौका मुआवना कराया गया एवं विशेष टीम के द्वारा शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, चार दिवस की लगातार पतासाजी के पश्चात संजय नगर निवासी अफरोज खान एवं किशन कश्यप के ऊपर संदेह गया जो अफरोज खान निवासी संजय नगर को उसके घर से हिरासत में लेकर हिकमत अमली से लगातार पूछताछ किया गया जो बीते दिनांक 21-22 के दरम्यानी रात को अपने दोस्त अनिल साहू एवं किशन कश्यप निवासी संजय नगर के साथ सीसीआई ग्राउंड में अनिल साहू के मोटर सायकल में आकर बैठकर किशन कश्यप जो पूर्व में कस्तूरी ट्रेडर्स में काम के सिलसिले से कई बार आना जाना कर चुका था। कस्तूरी ट्रेडर्स/घर से/घर के बारे में उसको पूरी जानकारी थी के अनुसार योजना बनाये, योजना बनाने के पश्चात अनिल साहू अपने मोटर सायकल में बैठाकर गली तक किशन कश्यप एवं अफरोज खान को छोड दिया जहां से किशन कश्यप एवं अफरोज खान सब्बल लेकर कस्तूरी ट्रेडर्स के ग्रिल में लगे ताला को तोडकर अंदर घुसे, दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर में लगे हार्डडिस्क को निकालकर अपने पास रख लिया एवं उपर स्थित कमरे में जाकर एक अलमारी को सब्बल से तोडे जिसमें से सोने चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, नगदी रकम एवं सिक्का पैसा को नीले रंग के पुराने पिट्दू बैग एवं विमल के जूट बैग में भरकर अपने साथ लेकर चले गये, कुछ दूर जाने के बाद किशन अपने घर चला गया एवं पिट्दू बैग को जूट बैग के अंदर भरकर सभी चोरी किये गये समान को अफरोज अपने साथ लेकर अपने ऑटो में छिपा दिया था।
*एक दो दिन पश्चात जब सीसीटीवी फुटेज वायरल* होने लगा तब दादा उर्फ राजेश रागडे, राजेश सिदार एवं सुभाष उर्फ बाबू निवासी संजय नगर के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को देखकर अफरोज खान को बुलाये एवं ब्लैकमेल करने लगे कि तुम लोग अर्चित अग्रवाल के घर में चोरी किये हो उसका हिस्सा बंटवारा दो तब अगले दिन अफरोज खान बिलासपुर में बंटवारा करेंगें कहकर किशन के लिए 1,00,000/- रू. राजेश रागडे उर्फ दादा को 50.000/- रू. सुभाष रागडे उर्फ बाबू को 20.000/- रू एवं राजेश सिदार का 82,000/- रू हिस्सा अलग किया, अपने ऑटो में सुभाष रागडे उर्फ बाबू को बैठाकर बिलासपुर लेकर गया, राजेश रागडे उर्फ दादा के मो० सा० में किशन कश्यप एवं राजेश सिदार भी बिलासपुर गये जहां पर उनके हिस्से का पैसा जो अलग किया था उनको दे दिया, अफरोज खान अपने पास पूरा ज्वेलरी, चांदी का सिक्का, आर्टिफिसियल ज्वेलरी बाकी बचे पूरा नकदी रकम व सिक्का पैसा एवं सोने के ज्वेलरी सबको नीले बैग में भरकर ले आया, दो लाख ग्यारह हजार रू. 27 नग चांदी के सिक्के, सोने व चांदी के अंगूठी, बिछिया, चांदी का राखी, बेलपत्र, मछली, त्रिशूल एवं आर्टिफिसियल ज्वेलरी को अफरोज खान के बताये अनुसार जप्त किया गया है. घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी जप्त किया गया है, राजेश रागडे उर्फ दादा से 50 हजार रू एवं घटना में प्रयुक्त मो० सा० जप्त किया गया, सुभाष रागडे उर्फ बाबू से 20 हजार जप्त किया गया है, प्रकरण के अन्य दो आरोपी फरार है जिनके पास से शेष रकम जप्त किया जाना है।
*थाना अकलतरा के मां मोबाईल एवं सोई डेलीनिडस्* में भी दिनांक 24. 11.2025 एवं 25.11.2025 के दरम्यिानी रात को भी आरोपी अफरोज एवं किशन कश्यप के द्वारा छत के टीने के तोडकर अंदर प्रवेश कर चोरी करना कबूल किये जिसमें किशन कश्यप दुकान के अंदर घुसा था जो वर्तमान में फरार है चोरी किये गये मां मोबाईल दुकान का रकम का 5000/- रू एवं सांई डिलीनिडस का 9000/- रू कुल 13000/- रू अफरोज से जप्त किया गया तथा चोरी किये गये सामान एवं शेष रकम को किशन कश्यप से जप्ती किया जाना शेष है।
*धाना अकलतरा क्षेत्र में चोरियों* का पर्दाफाश करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा, सायबर टीम सउनि विवेक सिंह, थाना अकलतरा से ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चद्रा, विवेक सिंह आरक्षक गिरीश कश्यप, माखन साहू, सहबाज खान, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह सायबर टीम एवं महिला प्रधान आरक्षक स्वाति, आरक्षक भूषण राठौर, गौकरण, राजा जयप्रकाश, राज पाण्डेय अकलतरा का सराहनीय भूमिका रही।



The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
