दंपत्ति की गैरमौजूदगी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी….अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी खंगाली, सोना-चांदी व नकदी साफ….पीड़ित ने लौटकर देखा—दरवाज़ा टूटा, अलमारी बिखरी, गहने गायब
लोरमी। थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम बिचारपुर में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। शिकायतकर्ता अरुण कश्यप (55 वर्ष), पिता भगत कश्यप ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ 13 नवंबर 2025 को सुबह 11:45 बजे मोटरसाइकिल से ग्राम सुकली में आयोजित मितानिन बैठक में गए थे। घर को ताला लगाकर वे निश्चिंत होकर निकल गए, लेकिन शाम करीब 4 बजे जब वे लौटे तो घटनास्थल का दृश्य देखकर दंपत्ति के होश उड़ गए।घर का मुख्य दरवाज़ा आधा खुला था और लगा हुआ ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का ताला भी तोड़ा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। अरुण कश्यप के अनुसार अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।

*चोरी गए सामान का विस्तृत विवरण*
पीड़ित के अनुसार अपनी शिकायत में निम्न गहने और नकदी चोरी किए जाने का जिक्र है जिसमें 10 हजार रुपये नकद (200 व 500 के नोट),5 तोला सोने की कंठी
,सोने के झुमके 1 जोड़ी—2.5 तोला,सोने की दो चेन—1.5 तोला + 1.5 तोला (नाम वाला पेंडेंट ‘नंद-कुश’ सहित),
13 नग सोने की मनचली—8 मासा,सोने के चार फोकला—6 मासा,उतरना सोने का—6 मासा,डामरखुटी सोने का—6 मासा,सोने की बाली 1 जोड़ी—6 मासा,सोने की अंगूठी—5 मासा,बच्चा वाला लाकेट—5 मासा,गणेश पेंडेंट—2 नग, 5-5 मासा,सोने का टॉप (ईयररिंग) 1 जोड़ी—6 मासा
,सोने का टुकड़ा—करीब 3 मासा,चांदी का लच्छा—400 ग्राम,चांदी की पांच जोड़ी पतली पायल,चांदी की दो जोड़ी बच्चा वाली चूड़ियाँ,चांदी की पांच जोड़ी बिछिया,3 तोला वजन की चांदी की पायल 1 जोड़ी,सभी गहनों का कुल अनुमानित मूल्य करीब 4.75 लाख रुपये बताया गया है। अरुण कश्यप ने यह भी कहा है पुलिस शिकायत में कि सभी गहने इस्तेमाल किए हुए हैं, जिन्हें वे देखकर तुरंत पहचान सकते हैं।
*पुलिस ने दर्ज किया अपराध, जांच तेज*
थाना लोरमी में प्रार्थी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(3) एवं 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
उपनिरीक्षक सतेन्द्र पुरी गोस्वामी द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों तथा संभावित मार्गों पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े घर का ताला टूटना और लाखों की चोरी होना संदेह व्यक्त करता है कि किसी जानकार ने चोरी किया होगा। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सुरागों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
