October 19, 2026

तोरवा पुलिस का अभियान: कबाड़ी दुकानों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर नकेल कसी।

0
IMG-20251110-WA0457.jpg

बिलासपुर। थाना तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में कबाड़ी दुकानों के माध्यम से चोरी की वस्तुओं की खरीदी-बिक्री की बढ़ती आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए 09 नवंबर 2025 को विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तोरवा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संचालित कुल 06 कबाड़ी दुकानों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान सभी दुकानों में पेपर, प्लास्टिक बोतल और सामान्य कबाड़ सामग्री तो मिली, किन्तु कहीं भी कोई अवैध या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फजीर कबाड़ी (दुधवारी बाजार), चौहान कबाड़ी (मानिकपुर), पप्पू कबाड़ी व अकबर कबाड़ी (देवर्षियुर्द), तस्सु कबाड़ी (धानमंडी रोड, पावर हाउस) और शारिक कबाड़ी (कासिमपारा) में छापामारी की गई। सभी दुकानों में सामान्य कबाड़ सामान पाया गया तथा किसी भी दुकान संचालक द्वारा चोरी के माल की खरीद-बिक्री का प्रमाण नहीं मिला।

पुलिस ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि वे केवल अधिकृत व्यक्तियों से प्राप्त सामान ही खरीदें और उसकी पूरी रजिस्टर प्रविष्टि अनिवार्य रूप से मेंटेन करें। साथ ही स्पष्ट किया गया कि चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और अपराध पर प्रभावी अंकुश के लिए ऐसे निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे।

थाना तोरवा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में कबाड़ी दुकानों की संलिप्तता को लेकर पिछले दिनों शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके मद्देनज़र यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed