October 20, 2026

युवा कांग्रेस का एसडीएम घेराव कल, आकाश शर्मा और अटल श्रीवास्तव होंगे शामिल

0
Screenshot_20251105_091719.jpg

पथरिया –
         युवा कांग्रेस पथरिया द्वारा स्थानीय मुद्दों को लेकर लगातार सरकार को घेरने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम मे गुरुवार को भी एसडीएम कार्यालय का घेराव युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा किया जायेगा। घेराव कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा और कोटा विधानसभा के विधायक अटल श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे घेराव कार्यक्रम के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जोर-जोर से भिड़े हुए हैं।
घेराव के विषय
गुरुवार के दिन एसडीएम कार्यालय का घेराव कर युवा कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सोपा जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से पथरिया ब्लाक में सुशासन तिहार के अंतर्गत हुए 16 लाख के राशि गबन का मामला प्रमुख है। इसके साथ ही विगत माह ग्राम बावली के शासकीय विद्यालय के भवन में अवैध शराब बरामद होने की घटना पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होना और बिजली संबंधी परेशानियों को लेकर युवा कांग्रेस यह घेराव कार्यक्रम करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed