ब्रेकिंग न्यूज बिलासपुर : नकाबपोश हमलावरों पर बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’, मस्तूरी शूटआउट के 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस ने मस्तूरी गोलीकांड का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला आपसी रंजिश और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ था। आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर फायरआर्म्स का उपयोग कर हमला किया था।

सायबर सेल (ACCU) बिलासपुर और थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर नकाबपोश हमलावरों की पहचान की और एक-एक कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, कट्टा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
🔹 घटना की पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और आरोपी विश्वजीत अनंत के बीच जमीन के क्रय-विक्रय, अतिक्रमण और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था।
दोनों पक्षों ने पहले भी मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में एक-दूसरे के खिलाफ अपराध दर्ज कराए थे।
आरोपी विश्वजीत ने नितेश सिंह को जान से मारने की नीयत से अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा।
उसने रेकी कर पता लगाया कि नितेश सिंह रोज शाम को जनपद पंचायत कार्यालय मस्तूरी के सामने बैठते हैं।
पहली बार 25 अक्टूबर को हमला करने की योजना बनी, लेकिन विफल रही।
इसके बाद 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे, आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलों में सवार होकर मस्तूरी मेन रोड पर पहुंचकर नितेश सिंह और उनके साथियों पर गोलियां चला दीं।
फायरिंग में राजू सिंह और चंद्रभान सिंह घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।
🔹 पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल टीम गठित की।
सायबर सेल और थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
लगातार जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ विश्वजीत अनंत (29 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तूरी
2️⃣ अरमान उर्फ बलमजीत अनंत (29 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा
3️⃣ चाहत उर्फ विक्रमजीत (19 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा
4️⃣ मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस (29 वर्ष), निवासी भारतीय नगर, सिविल लाइन
5️⃣ मोहम्मद मतीन उर्फ मॉन्टू (22 वर्ष), निवासी कोनी
6️⃣ दो विधि से संघर्षरत किशोर
अपराध क्र. 736/25
धारा 109, 3(5) BNS, 25/27 Arms Act, थाना मस्तूरी
🔹 बरामद सामग्री
देशी पिस्टल – 2 नग
देशी कट्टा – 1 नग
मैगजीन – 5 नग
जिंदा कारतूस – 4 नग
खाली खोखा – 13 नग
चली हुई बुलेट – 10 नग
मोबाइल फोन – 5 नग
🔹 आर्थिक लेनदेन का खुलासा
विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया कि तारकेश्वर पाटले ने आरोपी विश्वजीत अनंत को ₹1 लाख की रकम दी थी, जिसे आरोपियों में बांटा गया।
पुलिस इस आर्थिक लेनदेन और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है।
🔹 एसएसपी का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा — “बिलासपुर पुलिस का यह ‘प्रहार’ अपराधियों के लिए चेतावनी है कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है।
समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
