October 19, 2026

स्वामी आत्मानंद विद्यालय की अव्यवस्था पर एबीवीपी का विरोध — प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

0
IMG_20251017_103659_236.jpg

मुंगेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मुंगेली नगर इकाई द्वारा पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दाऊपारा (मुंगेली) में मूलभूत सुविधाओं की कमी और विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर आज एक ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, परंतु वर्तमान में इस विद्यालय की स्थिति चिंताजनक है। विद्यार्थियों को न केवल आवश्यक सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।

एबीवीपी की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं —
1️⃣ विद्यालय में शिक्षकों की कमी से कई विषयों की नियमित कक्षाएँ संचालित नहीं हो रही हैं।
2️⃣ छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।
3️⃣ विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं है, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
4️⃣ शौचालयों की सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
5️⃣ विद्यालय परिसर की समग्र सफाई व्यवस्था लचर है।
6️⃣ कंप्यूटर शिक्षा नाम मात्र की है, नियमित कक्षाएँ संचालित नहीं हो रही हैं।

परिषद ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया, तो छात्रहित में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed