October 19, 2026

जीआरपी रायपुर की बड़ी कार्यवाही 64 नग कीमती लगभग 13 लाख के मोबाईल बरामद कर दीपावली के पूर्व उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया

0
FB_IMG_1760524181662.jpg

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों के मोबाईल गुमने एवं चोरी होने की अधिक शिकायत मिलती रहती है। जिसको गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के द्वारा, उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर, श्री एस.एन. अख्तर एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर सेल की मदद से अधिक से अधिक मोबाईल सीईआईआर पोर्टल से बरामद करने के दिशा-निर्देश दिये गये थे जिसके पालन में जीआरपी रायपुर के द्वारा साइबर सेल की टीम लगातार चोरी, गुम मोबाईल को ट्रेस किया जा रहा था जिससे जीआरपी रायपुर में गुम एवं चोरी गये मोबाईल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाईलों को ट्रेस किया गया जिसमें सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 51 नग गुम मोबाईल, 13 नग लावारिस मोबाईल कुल 64 नग, कीमती 13 लाख रूपये लगभग के मोबाईल, जो मध्यप्रदेश, उड़िसा, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बरामद किया गया है। जिसमें वर्ष 2023-24 एवं 2025 के मोबाईल है। आज दिनांक 15.10.2025 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर में मोबाईल मालिकों को पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर के द्वारा सीईआईआर पोर्टल एवं लावारिस में मिले मोबाईलों को उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed