October 19, 2026

रायपुर पुलिस ब्रेकिंग साईंस कॉलेज छात्रावास में घूसकर बलवा करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

0
FB_IMG_1760456378789.jpg

थाना सरस्वती नगर क्षेत्रंातर्गत स्थित साईंस कॉलेज छात्रावास में दिये थे घटना को अंजाम।

छात्रों के साथ हाथ-मुक्का एवं डंडा से किये थे मारपीट।

प्रकरण में अन्य आरोपी है फरार जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव किये जा रहे है प्रयास।

आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 246/25 धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – प्रार्थी उमादास मुखर्जी ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साईंस कॉलेज हॉस्टल में रहकर साईंस कॉलेज में बी.एस.सी. अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। दिनांक 12.01.2025 को रात्रि करीबन 11.45 बजे छात्रावास में 50-60 व्यक्तियों का एक गैंग छात्रावास के अंदर प्रवेश कर प्रार्थी सहित अन्य छात्रावासियों के साथ हाथ-मुक्का, डंडा, चाकू से मारपीट करने लगे तथा छात्रों का सामान चोरी कर फरार हो गये थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 246/25 धारा 115(2), 191(2), 191(3), 333, 304(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

घटना को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर  अमरेश मिश्रा तथा उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक  ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा अन्य छात्रों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोेपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर आरोपियों को चिन्हांकित करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिसपर टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी मोनेश उर्फ मोंटू केसरकर, धर्माशुं सोनपिपरे, गोबिन यादव, प्रतीक यादव, आकाश गुप्ता उर्फ बाबू एवं थानेश्वर उर्फ सोने साहू की पतासाजी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने साथ अन्य 25-30 व्यक्तियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में अन्य आरोपियान फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी-

01़. मोनेश उर्फ मोन्टू केसरकर पिता शिवहरि केसरकर उम्र 28 साल निवासी फूलचौक प्रकाश फटाका दुकान के सामने थाना गोलबाजार रायपुर।

02. धर्माशुं सोनपिपरे पिता विनोद सोनपिपरे उम्र 24 साल निवासी फूलचौक नयापारा फटाका एण्ड फटाका दुकान के पास थाना गोलबाजार रायपुर।

*03. गेबिन यादव पिता ओम यादव उम्र 25 साल निवासी शारदा चौक बंजारी रोड थाना गोलबाजार रायपुर। *

04. प्रतीक यादव पिता अश्वन यादव उम्र 25 साल निवासी शारदा चौक थाना गोलबाजार रायपुर।

05. आकाश गुप्ता उर्फ बाबू पिता संजय गुप्ता उम्र 19 साल निवासी महंत तालाब कोटा शिव मंदिर के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।

06. थानेश्वर उर्फ सोनू साहू पिता धनसाय साहू उम्र 31 साल निवासी कुशालपुर मिट्टी खदान के पास देवांगन किराना दुकान के पीछे थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed