मुंगेली छत्तीसगढ प्रभारी विजय जांगिड़ जिले के प्रवास पर रहे जहां उन्होने वोट चोर गद्दी छोड हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया
जहां उन्होने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के बारे में आम जनता एवं व्यापारियों को समझाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी फार्म में हस्ताक्षर कराया । इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद रहें ।
गौरतलब हो कि बिहार की भूमि से गंूजा नारा अब पुरे देश में छाने लगा है। इसी कडी जिले में हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात की गई, जिसमे छत्तीसगढ प्रभारी एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जां्िरगड़ ने भी शिरकत किया। जिला कांग्रेस कमेटी पडाव चौक से हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात की गई जिसमें विजय जांगिड़ और जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता बडी संख्या में भाग लिया और आम जनता और नगर के व्यापारियों को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा बिहार की भूमि से दिये गये नारे वोट चोर गद्दी छोड़ के बारे मेें विस्तार से समझाया, एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये गये हस्ताक्षर फार्म में हस्ताक्षर कर मुहिम की शुरूवात की । जो पडाव चौक बालानी चौक गोल बाजार पुराना बस स्टैण्ड होते हुए सामुदायिक भवन पहुची । इस दौरान श्री जांगिड ने कहा कि हमारे मुखिया का दिया गया नारा सही साबित होगा । आने वाले बिहार चुनाव में जनता अपने वोट की चोरी का हिसाब लेगी । वही घनश्याम वर्मा ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान आगे भी चलता रहेगा । पुरे जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । आनेवाले बिहार चुनाव में जनता वोट चोरो को अपना जवाब देगी। इस अवसर पर थानेश्वर साहू संजीत बनर्जी आत्मा सिंह क्षत्रिय श्याम जायसवाल रोहित शुक्ला दिलीप बंजारा स्वतंत्र मिश्रा सजय यादव कौशल सिंह क्षत्रिय अभिलास सिंह सजय जायसवाल सागर सोलंकी सूरज यादव कुलदीप पाटले श्रवण सोनकर इंद्रजीत कुर्रे अरसद खोखर संजय ठाकुर राजा ठाकुर लक्की गर्ग विष्णु खाण्डे राम तलरेजा महेंद्र यादव लोक राम साहू अरविंद वैष्णव दीपक गुप्ता उर्मिला यादव अनीता विश्वकर्मा सहित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
