कट्टा दिखाकर डराने वाले तीन गुण्डा बदमाश जेल दाखिल
दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कट्टा दिखाकर राहगीरों को डराने धमकाने के तीन गुण्डा बदमाश आरोपियों को थाना मोहन नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना मोहन नगर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक बलेनो कार में सवार कुछ लोग कट्टा जैसा हथियार रख कर आने जाने वालों को डरा धमका रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदशन पर सूचना तस्दीक हेतु बताये स्थान धमधा रोड पुलिस थाना की टीम रवाना हुई। मौके पर बलेनो कार में सवार संदेहियों को घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा का पाये जाने पर संदेहियो को हिरासत मे लेकर देशी कट्टा के संबध में पुछताछ करने पर टाल मटोल करने लगे। संदेहियो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना मोहन नगर मे अपराध धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर थाना मोहन नगर पुलिस ने आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
जप्ती – एक बलेनो कार , देशी कट्टा , जिंदा कारतूस , पांच नग मोबाईल।
गिरफ्तार आरोपीगण –
मनीष सोनी उम्र 37 वर्ष कातुलबोर्ड दुर्ग , गुरूनाम सिंह उर्फ लक्की सरदार उम्र 28 वर्ष आदित्य नगर दुर्ग और लव कुमार रामटेके उम्र 29 वर्ष निवासी – ममता नगर राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
