October 19, 2026

रजत महोत्सव वर्ष: जिला जेल में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
IMG-20251009-WA0649.jpg

मुंगेली । छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला जेल में कैदियों के मध्यम इंडोर खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, इनमें शतरंज, कैरम बोर्ड एवं लूडो मैच का आयोजन किया गया।
       कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचनलता आचला ने विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बंदियों में मानसिक तनाव को कम करते हैं और उनमें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल ने बताया कि जिला जेल मुंगेली में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बंदियों में आपसी सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. संजय ओबेराय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य स्वतंत्र तिवारी तथा जेल अधीक्षक कार्यालय से अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed