ननकीराम कंवर के हाउस अरेस्ट पर संजय यादव ने सरकार पर उठाया सवाल।
मुंगेली| कांग्रेस जिला महामंत्री संजय यादव ने कहा कि राजधानी रायपुर में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को सीएम हाउस के सामने धरने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। संजय यादव ने भाजपा की डबल इंजन सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना अब अपराध बन गया है ? सवाल यही है क्या सरकार जनता की आवाज सुनना चाहती है या उसे दीवारों के भीतर कैद रखना चाहती है ?
संजय यादव ने कहा की जिस वक्त देश के गृहमंत्री बस्तर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे हैं, ठीक उसी वक्त वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर में हृहाउस अरेस्टह्व कर लिया गया है।
यह दिखाता है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज को दबाना चाहती है, चाहे वह फिर भाजपा के अंदर से ही क्यों न उठे. ह्रप्रशासनिक दलालीह्व के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने पर आदिवासी भाजपा नेताओं के साथ भाजपा सरकार का यह कृत्य निंदनीय है। संजय यादव ने कहा कि यह भाजपा अपने ही पूर्व गृहमंत्री को कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरने पर अड़े गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर पहुंचते ही प्रशासन ने एम्स के पास हाउस अरेस्ट कर दिया। जो कभी राज्य के गृहमंत्री रहे, वे आज अपनी ही सरकार में अपने मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं और सरकार उन्हें रोकने के लिए हाउस अरेस्ट कर रही है। यही है भाजपा का राज, जहाँ जनता तो दूर, अब अपने ही वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री न्याय की गुहार लगाते-लगाते हाउस अरेस्ट कर दिए जाते हैं।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
