October 18, 2026

कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ ननकीराम कंवर का पत्र, तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

0
IMG-20250925-WA0618.jpg

रायपुर/कोरबा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंवर ने कलेक्टर को ‘हिटलर प्रशासक’ करार देते हुए राइस मिल और पेट्रोल पंपों को बेवजह सील करने, पत्रकारों को टारगेट करने और व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने विशेष रूप से 40,000 स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ हुई अरबों रुपये की ठगी और फर्जी मुआवजे के मामलों में कलेक्टर की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। कंवर ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ननकीराम कंवर को उचित जांच का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और प्रशासनिक अराजकता का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed