October 19, 2026

बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट बाइक जप्त, 5 वाहन चालकों पर कार्रवाई

0
IMG-20250922-WA1473.jpg

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक पेट्रोलिंग के दौरान महाराणा प्रताप चौक शराब भट्टी और तालापारा क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें जब्त की। मौके पर वाहन चालकों द्वारा कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर धारा 106 बीएनएसएस के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

जप्त की गई बाइकों और उनके चालकों का विवरण इस प्रकार है –
1️⃣ अनिल दास पिता संतोष मानिकपुरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी उड़िया पारा तिफरा – NS पल्सर
2️⃣ गौरव मधुकर पिता जितेंद्र मधुकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी तुर्कडीह – बजाज प्लेटिना
3️⃣ दानिश रजा पिता शौकत अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी लालखदान – होंडा साइन
4️⃣ देव कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष, उम्र 27 वर्ष, निवासी तालापारा – बुलेट
5️⃣ अभिषेक सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमेरी – सीडी डीलक्स

पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियाँ चलाने और खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed