जब सरकार नाम की संस्था का अस्तित्व समाप्त हो जाता है तब न्यूड पार्टी जैसे आयोजन होते है – कांग्रेस
रायपुर । कथित न्यूड पार्टी छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर हमला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार आने वाली पीढ़ी को क्या शिक्षा देना चाहती है, राजधानी में इस प्रकार के आयोजन लगातार हो रहे है। पुलिस और सरकार क्या कर रही है? छत्तीसगढ़ में ऐसा कभी नहीं हुआ, देश के इतिहास में भी यह पहली घटना है इस प्रकार के आयोजन या तो सरकार की मर्जी से होते है या सरकार की विफलता से जब सरकार नाम की संस्था की अस्तित्व समाप्त हो जाता है, तब ऐसी घटनाएं होती है। यह न्यूड पार्टी भाजपा के संस्कारों की नग्नता को प्रदर्शित करता है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी ड्रग्स पार्टी और रेव पार्टी का केंद्र बन चुकी है। यह न्यूड पार्टी भी उसी का हिस्सा हो सकती है। सरकार और पुलिस के संरक्षण में प्रदेश नशे का केंद्र बन चुका है। गांजा, अफीम, चरस, शराब जैसे नशों के कारण प्रदेश में रोज हत्याएं हो रही, चाकू चल रहे, बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि न्यूड पार्टी के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होना यह बताता है कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में अराजक तत्व कितने ज्यादा बेलगाम हो चुके है। यह सरकार और पुलिस की नाकामी को दिखाता है। बिना पुलिस और सरकार के संरक्षण के यह संभव नहीं है कि कोई व्यक्ति या संस्था इस प्रकार का आयोजन करने की धृष्टता दिखाये। गृहमंत्री से न कानून व्यवस्था संभल रही और न ही विभाग संभाल पा रहे है। मुख्यमंत्री इस आयोजन के बारे में अपना बयान दे। उनमें साहस है तो इस घटना की जिम्मेदारी तय कर गृह मंत्री को बर्खास्त करे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
