October 20, 2026

शराब भट्टी मंगला में मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250908-WA0988.jpg



बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मंगला क्षेत्र में हुए हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मामला 03 जुलाई 2025 का है, जब शराब भट्टी मंगला में पैसों की मांग पर विवाद हुआ और आरोपी ने प्रार्थी पर हमला कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित यादव उर्फ फोनी पिता स्व. सेवक राम यादव (27 वर्ष), निवासी मंगला आजाद चौक ने शराब भट्टी में प्रार्थी से पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और फिर दारू की शीशी से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

इस मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 766/2025 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी रही और 08 सितंबर 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed