October 18, 2026

खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण अखाद्य रंगों का उपयोग प्रतिबंधित करने व स्वच्छता बनाए रखने दिए गए निर्देश

0
IMG_20250902_101242_642.jpg

मुंगेली/सेतगंगा । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के नागरिकों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की ज रही है। इसी कड़ी में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से फास्टरपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया एवं खाद्य सामग्रियों के गुणवत्ता की मौके पर ही जांच की गई। चलित प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 47 खाद्य नमूनों का संकलन किया गया।
     अभियान के दौरान राज किराना, पलक पायल किराना, शंभू होटल, देवांगन होटल, चौतराम होटल एवं आर्यन किराना जैसे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही रंगीन मिठाईयां, तेल, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया गया और खाद्य तेल का दो बार से अधिक उपयोग नहीं करने, अखाद्य रंगों का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित करने, पीने के पानी को स्वच्छ व सुरक्षित बर्तनों में रखने तथा नमकीन व नाश्ते के पैकिंग में अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने हेतु होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed