वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार सामाजिक जुड़ाव और खुशनुमा माहौल आवश्यक हैं -डॉ मनीष बंजारा
मुंगेली । सियान जतन योजना के तहत निर्धारित दिन बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर में 61 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त में दवाई व चिकित्सा सलाह के साथ स्वास्थ्य रहने के लिए अपने दिनचर्या में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य के लिए रचनात्मक शौक व योग, खुशहाल जीवन व्यतीत करने का प्रयास के साथ स्वच्छ, स्वस्थ भोजन के साथ खुशनुमा माहौल में सोने के लिए टिप्स बताये गये। बुजुर्ग को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सियान जतन योजना नाम से अभियान चला रही है। जिसके तहत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार के दिन वरिष्ठजनों के विशेष जांच अभियान चलाकर उनके स्वास्थ्य की जांच कर स्वस्थ रखने के लिए प्रयास किया जावेगा। इस अभियान में न केवल चिकित्सा बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक गतिविधियों के आधार पर उनके खान-पान आचार-व्यवहार से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्थितियों को समझ कर उन्हें स्वस्थ रखने की दिशा में दवाईयांे के साथ व्यायाम व योग के माध्यम से उन्हें तनाव मुक्त कर शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वस्थ रहने के दिशा में लोगो को मार्गदर्शन देते हुए स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला साहा व जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन पर आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को सियान जतन योजना के तहत बुजुर्गो की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश पर यह आयोजन किया गया।
डां. मनीष बंजारा ने बतलाया कि सियान जतन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक नयी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के वृद्धजनों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पदमपुर में बुधवार को कैम्प लगा कर स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें 61 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाई वितरण कर चिकित्सकीय सहायता दी गई। शिविर में उपस्थित महिला एवं पुरूष बुजुर्गजन की रक्त शर्करा, रक्तचाप, आॅक्सीजन स्तर, नाड़ी दर और शरीर के वजन की जांच की गई और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ व स्वस्थ आहार को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी गई। जिसके तहत सब्जी, फल, साबूत अनाज, फाईवर युक्त खादय पदार्थो का सेवन करते हुए संतृप्त वसा और नमक युक्त खादय पदार्थो को कम करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही तनाव मुक्त जीने के लिए टिप्स भी दिए गये।
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के अनुसार यह योजना वृद्धजनों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवाइयां प्रदान करती है, वृद्धजनों को स्वस्थ रखने के लिए, नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है। जिसके तहत रक्तचाप व ग्लूकोज व कोलेस्ट्रॉल पर भी ध्यान रखने को कहा गया। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए उन्हें सामजिक सक्रियता पर जोर देते हुए दोस्तो व परिवार के साथ खुशनुमा माहौल में समय बिताना चाहिए और अपने पसंद के शौक जैसे- मन को शांति देने वाला मधुर संगीत, रचनात्मक पुस्तके, तैराकी, मुस्कुराहट के साथ प्रातः भम्रण और रात्रि में खुशी के साथ सोने की आदत को शामिल करना चाहिए। जिससे मानसिक स्वास्थ्य नियंत्रित रहती है। धूम्रपान व शराब का सेवन बिल्कुल न करे। इस अवसर पर सीमा पहारी, मिथलेश राठौर, सुनीता मिरी, जलेश्वरी मिरी, दिवाकर साहू, त्रिवेणी मरकाम, किशोर उईके, सुधा, सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन मौजूद थे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
