October 20, 2026

मुंगेली में ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

0
IMG-20250810-WA0620.jpg

मुंगेली। ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान के तहत सोमवार 11 अगस्त को मुंगेली विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। विधायक पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में यह यात्रा दोपहर 12 बजे बरेला और सेतगंगा से एक साथ प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।

तैयारी को लेकर अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में नगर मण्डल की कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें जिला संयोजक शैलेश पाठक ने कहा कि तिरंगा देश का आन-बान-शान है, जिसे प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक को सम्मानपूर्वक फहराना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूती और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल, राणाप्रताप सिंह, सुनील पाठक, सौरभ बाजपेयी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव ने किया और आभार नगर महामंत्री महावीर सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, अंजना जायसवाल, पार्षद एवं वार्ड अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed