October 19, 2026

छापेमार कार्यवाही कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब व 16 बल्क महुआ मदिरा जब्त

0
IMG_20250809_101839_502.jpg



मुंगेली । जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोदवाबानी में छापेमार कार्यवाही कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम कुकुसदा में 16 बल्क महुआ मदिरा जप्त की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी अंकुश साहू एवं विजय जायसवाल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में आबकारी मुंगेली के प्रभारी जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed