October 19, 2026

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झझपुरी खुर्द में राखी बनाओ प्रतियोगिता संपन्न, छात्रों में दिखा उत्साह

0
IMG_20250808_095744_383.jpg


मुंगेली। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झझपुरी खुर्द में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के कुल 20 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के विजेताओं में अरविन्द साहू प्रथम, देवकुमार साहू द्वितीय, तथा कु. चंदा कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं।
सभी प्रतिभागियों को रामावतार बर्मन, शिक्षक द्वारा ₹550 और ज्वाला प्रसाद कश्यप द्वारा ₹220 की राशि सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक मनोज जायसवाल, रामावतार बर्मन, नरेंद्र कोशले, ज्वाला प्रसाद कश्यप एवं धरमपाल उइके का विशेष योगदान रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और माहौल उत्सवमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed